नई दिल्ली, जून 27 -- पाकिस्तान महिला टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ मुकाबले के साथ की थी। हालांकि इस मैच में टीम ने थोड़ा टक्कर दी लेकिन जीत नहीं दर्ज कर सके। भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। हार के साथ शुरुआत के बाद पाकिस्तानी फैंस को लगा कि शायद टीम आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन करे और खुद को सेमीफाइनल की रेस में पहुंचाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि भारत वाला मैच हारने के बाद टीम ने लगातार तीन मैच और गंवाए। फातिमा सना के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम को अपने आखिरी लीग मैच में जीत नसीब हुई। पाकिस्तान ने शनिवार को नीदरलैंड को 37 रनों से मात दी।पाकिस्तान ने जीता सिर्फ एक मैच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का सफर बेहद निराशाजनक रहा। शनिवार को पाकिस्त...