नई दिल्ली, जुलाई 31 -- रोज धूप, धूल, पसीना, गर्म हवा और बार-बार अलग-अलग चीजें लगाने की वजह से बाल धीरे-धीरे अपनी नेचुरल शाइन खोने लगते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार घर में मौजूद एक साधारण चीज भी बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसी ही एक चीज है एलोवेरा। सालों से इसे स्किन और हेयर केयर में यूज किया जा रहा है। एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और बालों को नमी देने में मदद करता है। अगर आप भी अपने बालों को मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो घर पर एलोवेरा का हेयर स्प्रे बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।एलोवेरा हेयर स्प्रे बनाने के लिए क्या चाहिए? एक ताजा एलोवेरा का पत्ता थोड़ा साफ पानीएलोवेरा हेयर स्प्रे इस तरह बनाएं -सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को अच्छी तरह धो लें।अब उसका छिल...