मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को प्रॉक्टर प्रो. विनय शंकर राय की अध्यक्षता में छात्र संवाद का आयोजन हुआ। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह भी मौजूद थे। छात्र संवाद में पहुंचे कई विद्यार्थियों ने बताया वह पिछले हफ्ते भी आये थे और अपना आवेदन जमा किया था। बताया गया था कि अगले हफ्ते समस्या का समाधान हो जायेगा पर नहीं हुआ। संवाद में हमलोगों से सिर्फ आवेदन ही लिये जा रहे हैं। इससे पहले परीक्षा विभाग में चार वर्षीय बीएड के कई छात्र पेंडिंग सुधरवाने पहुंचे थे। छात्र संवाद में एमडीडीएम की छात्रा मोसिमा खातून ने कहा कि वह स्नातक सत्र 2020-23 की छात्रा है। परीक्षा पास करने के बाद भी उसे अबतक अंकपत्र नहीं मिला है। पिछले हफ्ते आने के बाद कहा गया था कि एक हफ्ते में अंकपत्र कॉलेज में चला जायेगा, लेकिन नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.