देहरादून, जुलाई 9 -- हरिद्वार। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद ने शासन प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि शासन प्रशासन को आश्रमधारी संतों के बारे में भी सोचना चाहिए। सिर्फ अखाड़ा परिषदों से वार्ता कर आगामी कुंभ सफल नहीं हो सकता है। आश्रमधारी संतों की बहुत समस्याएं हैं। 19 जून को कुंभ मेलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन उसके बाद भी वार्ता नहीं की गई है। आश्रमधारी संतों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...