पिथौरागढ़, फरवरी 9 -- मुनस्यारी। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने सिर्तोला पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सोमवार को भावना अपने पति यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के साथ सिर्तोला पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में हुई बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बीएसएनल का टावर होने के बावजूद संचार सुविधा न मिलने से हो रही दिक्कत और पानी की समस्या को जिला पंचायत सदस्य के सामने रखा। भावना ने कहा कि शीघ्र ही वह समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात करेंगे। शीघ्र समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...