सिरौली स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी पर सीएमओ ने जताई नाराजगी
बरेली, मई 11 -- बरसेर/सिरौली। रविवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सिरौली के नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी देखकर प्रभारी पर नाराजगी जताते हुए सफाई के निर्देश दिए हैं। एक सफाई कर्मी और लैब असिस्टेंट की अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। रविवार को सीएमओ डॉ.विश्राम सिंह सिरौली के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड, बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। एक सफाई कर्मी और एक लैव असिस्टेंट गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने दोनों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, केंद्र प्रभारी को हिदायत दी है कि वह कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- सिरौली स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी पर सीएमओ ने जताई नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.