रुद्रपुर, नवम्बर 28 -- किच्छा, संवाददाता। जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय की अगुवाई में शुक्रवार को टीम ने सिरौली में बगैर नक्शा पास भवन और कॉलोनियों पर कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से एक निर्माणाधीन मकान, अवैध कॉलोनी की दो सड़कों को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान किच्छा कोतवाल व पुलभट्टा थाना इंचार्ज समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं शनिवार से ड्रोन से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने सिरौली में ऐसे साढ़े छह सौ भवनों को चिह्नित किया है, जो स्टांप पर भूमि खरीद कर भवन बनाए गए हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में स्टांप खरीद पर भवनों का सत्यापन किया गया था। शुक्रवार को भी जिला विकास प्राधिकरण भूमि व भवन सत्यापन का अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम गौरव पांडे, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, ऊर्जा निगम के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.