बरेली, अप्रैल 6 -- सिरौली। नगर के रामनगर रोड पर एक निजी क्लीनिक के पास नाले में एक नवजात का शव मिलने से भीड़ जुट गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिरौली के रामनगर रोड पर एक निजी क्लीनिक चल रहा है। सेामवार को सुबह मार्निंग वॉक से गुजर रहे लोगों ने वहां से कुछ ही दूरी पर नाले में एक नवजात शिशु का शव पड़ा था, जिसे कौए-कुत्ते नोंच रहे थे। शव देखते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज कृपाल सिंह ने शव नाले से निकलवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। लोगों का आरोप रहा है कि एक क्लीनिक में प्रसव कराया जाता है। तीन दिन पहले बराथानपुर में भी एक नवजात शिशु का शव मिला था। सिरौली और रामनगर ब्लाक के हरदासपुर, खुर्द आदि में कई अवैध क्लीनिक चल रहे हैं जो भ्रूण हत्या करा रहे हैं।फोटो 04- सिरौली में नाले में नवजात शिशु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.