बाराबंकी, फरवरी 27 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों सिरौलीगौसपुर व सूरतगंज में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय की संस्तुति पर ब्लॉक सिरौलीगौसपुर में दिलीप कुमार तिवारी, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कटका को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अपर्णा श्रीवास्तव को महिला उपाध्यक्ष, रुद्र प्रताप पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनूप अवस्थी को ब्लॉक मंत्री तथा सूरज वर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं ब्लॉक सूरतगंज में अरविंद प्रताप सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई कि वह संगठन की नीतियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.