फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सिरोही में खनन करने से बनी कृत्रिम झील में पिछले चार वर्ष में 10 से ज्यादा युवाओं की डूबने से मौत हो चुकी है। इस झील में हो रही मौतों को लेकर सिरोही गांव की पंचायत अब झील से लेकर पूरे रास्ते में चेतावनी बोर्ड लगवाएगी, ताकि युवाओं को झीलों की गहराई का पता चल सके। सिरोही गांव के सरपंच ने गुरुवार को यह निर्णय धौज थाना एसएचओ के अनुरोध पर लिया है।अरावली पहाड़ी में खनन से बनीं कृत्रिम झीलों में डूबने से दिल्ली-एनसीआर के युवा असमय मौत के गाल में समा रहे हैं। बीते दो दशक में करीब 100 युवाओं की मौत होने पर भी प्रशासन की ओर से युवाओं को झीलों पर जाने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाया है। यहां न तो तारबंदी की गई है न ही झीलों की ओर जाने वाले रास्तों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पिछले कुछ तीन-चार...