सिरोबगड़ में मलबा गिरने से बद्रीनाथ राजमार्ग पर आवाजाही प्रभावित
देहरादून, सितम्बर 27 -- श्रीनगर। लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सिरोबगड़ क्षेत्र में लगातार सड़क पर मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। प्रशासन ने अलर्ट कर आमजन से नदी किनारे न जाने की अपील की। सिरोबगड़ क्षेत्र में पहाड़ी से गिर रहे मलबा पत्थर के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग पर परेशानी बनी हुई हैं, एनएच लोनिवि विभाग मलबे को हटाने में जुटा हुआ है। यात्रियों को जरूरत के आधार पर श्रीनगर में रोका जा रहा है, जबकि वैकल्पिक मार्ग चमधार -छांतीखाल -खांकरा का उपयोग भी किया जा रहा है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.