समस्तीपुर, मई 12 -- खानपुर। प्रखंड के खैरी पंचायत के वार्ड 11 स्थित सिरोपट्टी काली मंदिर परिसर में शुरू श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ का समापन हुआ। पंडित विनोद झा के वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ। मौके पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख पवनदेव प्रसाद सिंह, देव नारायण महतो, टुनटुन मंडल, विवांशु कुमार, कन्हैया कुमार शर्मा, जगदेव शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...