सिरोड़ी में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव बताए
नैनीताल, मई 27 -- भवाली, संवाददाता। राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो क्षेत्रीय केंद्र की ओर से सिरोड़ी ग्रामसभा में बुधवार को 'उर्वरकों का संतुलित प्रयोग' विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और काश्तकारों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी गई।वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ममता आर्य ने कहा, कि खेती में अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों और कैमिकल के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता लगातार कम हो रही है। फल एवं सब्जियों की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। किसानों से अपील की गई, कि वे दोबारा प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर लौटें। यह भी पढ़ें- खाकी से खेती तक..जैविक खेती से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने गोपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.