चाईबासा, मार्च 30 -- चाईबासा।टोन्टो प्रखण्ड अंतर्गत सिरिंगसिया पंचायत के बाईहातु गांव में रविवार को मागे पर्व के तीसरे दिन हर मागेया में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया । कार्यक्रम में को मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया लखन लागुरी उपस्थित रहे। खेलकूदय प्रतियोगिता के दौरान बिस्किट रेस, मेंढक रेस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, डांस प्रतियोगिता सांस्कृतिक नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,। इन प्रतियोगिताओं में बच्चो से लेकर बड़े-बूढ़े लोगों ने भी काफ़ी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुखिया लखन लागुरी ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र होते हुए भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करके लोगों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओंको निखारने का एक बेहतर मंच का तैयार करना बहुत बड़ी बात है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया है। इस...