बदायूं, मार्च 23 -- बिल्सी तहसील के गांव सिरासौल के जसा पट्टी स्थित खेड़े वाली देवी मां के मंदिर पर चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में वार्षिक मेला 24 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। ग्राम प्रधान व समिति संरक्षक सोनू सिंह जादौन ने बताया कि मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। मेले के दौरान दिन में हवन-यज्ञ और रात्रि में आंवला की नाटक कंपनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। समिति ने भव्य आयोजन हेतु दुकानदारों और क्षेत्रीय जनता से उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.