सिराथू में गंदगी फैला रहा कानपुर और लखनऊ का कचरा
कौशाम्बी, जून 7 -- सिराथू नगर पंचायत के धाता-सिराथू मार्ग पर रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए पुल के नीचे ट्रकों और डंपरों से गिरने वाला कचरा हफ्तों तक सड़ता रहता है। इससे निकलने वाली तेज बदबू से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले छह महीनों से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुल ठीक सिराथू पुलिस चौकी के सामने है। ट्रक से ओवरलोड होकर गुजरते समय भारी मात्रा में कचरा गिर जाता है, जो लंबे समय तक वहां पड़ा रहता है। बदबू इतनी तेज है कि लोग एक मिनट भी नहीं रुक पाते। दुकानदारों ने कई बार सिराथू पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लखनऊ और कानपुर महानगरों का कचरा ठेकेदार डंपर व ट्रकों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.