कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को सिराथू क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गांवों से लेकर बाजार व नगर तक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। सुबह से ही हाथों में भाजपा का ध्वज लिए कार्यकर्ता गली-गली, चौराहों और बाजारों में पार्टी के प्रति अपना लगाव प्रकट करते नजर आए। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने आवास प्रतिष्ठान एवं कार्यालयों पर भाजपा का झंडा फहराया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने ननसैनी गांव स्थित आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर खुशी का इजहार किया। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.