कौशाम्बी, मार्च 29 -- सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू बाजार में रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक द्वारा दुकान से मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश नाकाम हो गई। सतर्कता दिखाते हुए दुकानदार ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सिराथू बाजार निवासी विनय कुमार अपनी जूते-चप्पल की दुकान पर दोपहर के समय खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक युवक दुकान में आया और मौका पाकर काउंटर पर रखा उनका मोबाइल फोन उठाकर भागने लगा। अचानक हुई इस हरकत को देखकर विनय कुमार ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना तत्काल सिराथू चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले गए। पूछताछ के दौरान युवक पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा और अपना सही नाम-पता बताने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.