सिराथू-धाता मार्ग की शुरू हुई मरम्मतीकरण
कौशाम्बी, मई 29 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। धाता-सिराथू मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती थी। लगातार लोग हादसे का शिकार हो रहे थे। इस खबर को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को अफसरों ने संज्ञान में लिया। सिराथू-धाता मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने मरम्मतीकरण शुरू करा दिया है।सिराथू-धाता मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़क लगभग जजर्र हो चुकी है। इस मार्ग में जगह-जगह गड़्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर महीने भर के भीतर कई हादसे हो चुके हैं। बाइक, चार पहिया वाहन सवार लोग घायल हो चुके हैं। हादसों में इजाफा हुआ तो लोग परेशान हो गए। लोगों ने इसकी अधिकारियों से शिकायत भी शुरू कर दी थी। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारियों ने संज्ञान में लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.