कौशाम्बी, जून 27 -- सिराथू तहसील के कड़ाधाम, सैनी और कोखराज थाना क्षेत्रों में मुहर्रम का पर्व शनिवार की भोर तक पूरी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार शाम से विभिन्न गांवों के अकीदतमंद अपने-अपने ताजियों को पारंपरिक कदीमी रास्तों से निर्धारित ताजिया चौकियों तक लेकर पहुंचे। इस दौरान मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। शनिवार तड़के सभी ताजियों को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संबंधित कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में कड़ाधाम थानाध्यक्ष विनीत सिंह, सैनी थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पाण्डेय और कोखराज कोतवाली इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य भा...