सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- कुड़वार, संवाददाता। क्षेत्र के गंजेहड़ी गांव में गुरुवार को अंतर्जनपदीय 37वीं घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बीते 37 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जो ग्रामीण खेल परंपरा और आपसी भाईचारे की मिसाल बन चुकी है। प्रतियोगिता का आयोजन गांव निवासी अफसर खान के नेतृत्व में गंजेहड़ी ग्राउंड पर किया गया, जिसमें आसपास के कई जिलों से पहुंचे घुड़सवारों ने अपनी प्रतिभा और घोड़ों की रफ्तार का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों की दौड़ कराई गई। चौटाला दौड़ में अनिल (प्रतापगढ़) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनवर सभासद द्वितीय और छत्री (प्रतापगढ़) तृतीय स्थान पर रहे। सिंधी दौड़ में अनवर (लखनऊ) ने बाजी मारी, वहीं अबरार फौजी (पलहीपुर) ने द्वितीय और अदनान (मंगरौरा) ने तृतीय स्थान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.