बांका, अप्रैल 11 -- बौंसी, निज संवाददाता। सिरांय में आयोजित भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार के रात्रि प्रवचन में धर्माचार्य गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने राम नाम के स्मरण को मंगलकारी बताया और कहा कि भगवान राम का जीवन चरित्र मर्यादा, आदर्श और राष्ट्र कल्याण का संदेश देता है। दिव्य श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम भी भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस आयोजन के मुख्य यजमान अजय साह एवं नीतू देवी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मृणाल आनंद साह, उपाध्यक्ष अजय मंडल, उत्तम साह, सचिन ठाकुर, विकास साह, कोषाध्यक्ष बम-बम साह, हेमंत कुमार साह, मनीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...