भभुआ, मई 30 -- चांद। प्रखंड के सिरहिरा पैक्स में शनिवार को अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए मतदान कराया गया। सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक कुल 4581 मतदाताओं में से 3004 ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। यानी 65.57 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 1158 महिलाओं वोट दिया है। इसकी जानकारी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मो. हदीद ने दी और बताया कि अब मतगणना की तैयारी की जा रही है।

जाम नाली की एकसिरे से उड़ाही जरूरी रामपुर। प्रखंड के बेलांव बाजार में जलनिकासी के लिए जाम नाली की एकसिरे से उड़ाही किया जाना जरूरी है। नाली जाम रहने से जब भी बारिश होती है, उसका पानी बाजार की सड़क और दुकानों के आगे तक फैल जाती है। कभी-कभी तो नाले का गंदा पानी दुकान में भी घुस जाता है। कीचड़ और जलजमाव से बाजार में खरीदारी करने और विभिन्न दफ्तरों में काम से आए लोगों को परेशानी होती है।...