जौनपुर, जनवरी 5 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिरसी खेल मैदान पर एजेएस एथलेटिक्स एकेडमी की ओर से उदीयमान एथलीटों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर हाल ही में संपन्न विधायक आदर्श खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। एकेडमी के संरक्षक और नेशनल मास्टर एथलीट अजित यादव ने बताया कि उनकी टीम, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के एथलीट जिलाजीत यादव और शेष बहादुर मौर्य शामिल हैं, ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 50 प्रतिभावान बच्चों को सहयोग देने का संकल्प लिया है। उद्देश्य यह है कि इन बच्चों की प्रतिभा को वैज्ञानिक प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाओं और सही मार्गदर्शन के जरिए निखारा जा सके। उन्होंने बताया कि इस पहल के प्रथम चरण की शुरुआत सिरसी मैदान से की गई है। एकेडमी चयनित खिलाड़ियों को नियमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.