सिरसी में11 हजार केबी लाइन हटाने के लिए विभाग ने 11.62 लाख रुपये मांगे
हजारीबाग, जून 16 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत सिरसी-2 शंकरपुर निवासी करम राम की पत्नी कौशल्या देवी अपनी निजी जमीन और मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने की मांग को लेकर अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रही हैं। इस बीच बिजली विभाग ने लाइन शिफ्टिंग के लिए 11 लाख 62 हजार 401 रुपये का एस्टीमेट जारी किया है, जिसे लेकर पीड़ित परिवार ने आर्थिक असमर्थता जताई है। जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी के मकान और परिसर के ऊपर से 11 केवी विद्युत लाइन गुजर रही है तथा उनकी जमीन पर दो बिजली पोल भी स्थापित हैं। उनका कहना है कि आबादी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही, वे अपनी जमीन का पूर्ण उपयोग भी नहीं कर पा रही हैं।समस्या के समाधान के लिए कौशल्या देवी ने प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.