संभल, जनवरी 4 -- कस्बे में शनिवार को रसूल अलैहिस्सलाम के दामाद और उनके उत्तराधिकारी हजरत अली अलैहिस्सलाम का जन्म दिवस बड़े ही अदब व एहतराम के साथ मनाया गया। 13 रजब के मौके पर पूरे कस्बे और आसपास के गांवों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। घरों और धार्मिक स्थलों को विशेष रोशनी से सजाया गया, जबकि नजर-नियाज़ और महफिलों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर विभिन्न इमाम बारगाहों और मस्जिदों में महफिलों का आयोजन किया गया। मौलाना काजी हुसैन रजा ने अपने संबोधन में बताया कि हजरत अली अलैहिस्सलाम का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के रजब माह की 13 तारीख को खाना-ए-काबा में हुआ था। उन्होंने कहा कि हजरत अली जरूरतमंदों, गरीबों, यतीमों और बेसहारा लोगों की मदद रात के अंधेरे में किया करते थे ताकि किसी की इज्जत आहत न हो। उनके त्याग और संघर्ष से ही इस्लाम सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.