संभल, मार्च 2 -- नगर पंचायत सिरसी में रविवार की देरशाम ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेंनेई की शहादत पर इमाम बारगाह इमाम रजा मोहल्ला चौधरियान से एक कैंडल मार्च शिया समुदाय की ओर से निकाला गया। जिसमें बच्चे और उलेमा मोमबत्ती लेकर ख़मेनेई जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस में जा रहे थे। मौलाना इकरार ने कहा कि इमाम सय्यद अली ख़ामेनेई ने इज्जत की मौत को गले लगाया। जिल्लत की जिन्दगी को ठोकर मार दी यह रविवार की सुबह से शिया समुदाय का यह दूसरा जुलूस था। यह जुलूस बड़े इमाम बारगाह में जाकर समाप्त हुआ। मौलाना सफी असगर नजमी, मौलाना हैदर अब्बास, मौलाना हुसैन, मौलाना हसीन, मौलाना मीसम अब्बास ने लोगों को संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...