संभल, अप्रैल 11 -- नगर पंचायत सिरसी ने कस्बे के नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए सामुदायिक भवन को विवाह समारोह व अन्य आयोजनों के लिए खोल दिया है। अब स्थानीय लोग इस भवन को "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर बुक करा सकेंगे। नगर पंचायत ने बताया कि संभल-मुरादाबाद मार्ग पर दुर्गा मंदिर के सामने स्थित सामुदायिक भवन शुक्रवार से आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसकी बुकिंग केवल सिरसी नगर पंचायत क्षेत्र के निवासियों के लिए ही मान्य होगी। इच्छुक नागरिक किसी भी कार्यदिवस में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे सभी को समान अवसर देने का प्रयास किया गया है। यह सामुदायिक भवन विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन, पारिवारिक कार्यक्रम जैसे आयोजनों के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा। नगर पंचायत ईओ/डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.