संभल, अप्रैल 28 -- नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन का जीना मुहाल हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर अब मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया है और जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। सिरसी निवासी नदीम अब्बास ज़ैदी पुत्र रईसुल हसन ज़ैदी ने जिलाधिकारी संभल को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ये बंदर न सिर्फ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं, बल्कि घरों और दुकानों में घुसकर सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस समस्या को लेकर पहले भी स्थानीय स्तर पर कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.