संभल, अप्रैल 18 -- नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला सराय सादक मेन मार्केट में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चार मंजिला मकान पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। यह मकान हाजी आसिफ अली जैदी का बताया जा रहा है, जिसके बेसमेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का शोरूम संचालित होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज चमक और जोरदार आवाज के साथ बिजली सीधे मकान की चौथी मंजिल पर गिरी, जिससे छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आसपास के घरों में लगे बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा। कई घरों में टीवी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान फुंकने की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय तेज आंधी और मौसम खराब था, जिसके चलते आका...