संभल, अप्रैल 12 -- नगर पंचायत सिरसी के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से किराए के भवनों में संचालित हो रहे पशु चिकित्सालय, यूनानी और होम्योपैथिक अस्पताल अब अपने भवन में शिफ्ट होने की राह पर हैं। राजस्व विभाग ने नगर पंचायत तिराहे के पास सिरसी-बिलारी मार्ग पर इन तीनों अस्पतालों के लिए भूमि चिन्हित कर दी है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 15 मार्च के अंक में पशु चिकित्सालय की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका द्वारा इस पर संज्ञान लिया गया है। बता दें कि राजस्व विभाग ने करीब 1000 वर्ग फीट भूमि यूनानी चिकित्सालय, 500 वर्ग मीटर होम्योपैथिक अस्पताल और 100 वर्ग मीटर पशु चिकित्सालय के लिए तय की गई है। खास बात यह है कि ये तीनों संस्थान आजादी से पहले से ही किराए के भवनों में संचालित हो रहे थे। जिससे मर...