संभल, मई 21 -- जेएलएम इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बेहद रोमांचक और कांटे का रहा, जिसमें हरथला बॉयज मुरादाबाद की टीम ने रुद्रपुर को 1-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के अंतिम क्षणों में हुए गोल ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में रुद्रपुर की टीम ने 17वें मिनट में बेहतरीन मूव बनाते हुए मुरादाबाद के गोलपोस्ट पर हमला बोला, लेकिन मुरादाबाद के गोलकीपर प्रशांत ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया। इसके जवाब में मुरादाबाद के खिलाड़ी फरमान, प्रथम और अरमान ने लगातार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर बाहर निकल गई। यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में मुरादाबाद का शानदार प्रदर्शन, देहरादून ...