संभल, अप्रैल 12 -- सिरसी स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब की ओर से आगामी "सिरसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट" के आयोजन को लेकर शनिवार को क्लब कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में टूर्नामेंट को उच्च स्तर पर आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने आयोजन के लिए अपनी सहमति जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सिरसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 10 मई से जवाहर लाल इंटर कॉलेज के मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। बैठक में वरिष्ठ कोच मोहम्मद अब्बास, कोच नादिर रज़ा, इफ्तेखार हुसैन, वसीम हैदर, सभासद आशिक अब्बास, शराफत हुसैन समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...