संभल, अप्रैल 7 -- सिरसी रेलवे ग्राउंड पर चल रहे सिरसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को नेता मुसाहिब क्लब और हुसैन क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें नेता मुसाहिब क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन से जीत दर्ज कर दो अंक हासिल किए। टॉस जीतकर हुसैन क्लब के कप्तान आशू ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी नेता मुसाहिब क्लब की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रफ़्फन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के शामिल रहे। वहीं साहिल ने भी तेजतर्रार पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुसैन क्लब की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। हुसैन क्लब की ओर से इमरान रिजवी ने 37 रन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.