गुमला, जनवरी 10 -- डुमरी। पांच फरवरी को आयोजित होने वाली सिरसी ता नाले तीर्थ दर्शन यात्रा की तैयारी को लेकर 11 जनवरी को दोपहर एक बजे से ककड़ोलता परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी धर्मगुरू बंधन तिग्गा ने दी।उन्होंने बताया कि बैठक में तीर्थ दर्शन यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित लोगों से समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.