सिरसी चैंपियन ने जीता किंग मेकर प्रीमियर लीग, हुसैन क्लब को 8 विकेट से हराया
संभल, मई 3 -- किंग मेकर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबले में सिरसी चैंपियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हुसैन क्लब को एकतरफा मैच में 8 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के हीरो रहे सुहैल खान, जिन्हें शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हुसैन क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन बनाए। टीम की ओर से हसन ताहा ने नाबाद 50 रन की पारी खेली, जबकि दिलशाद ने 17 और मोहम्मद जमा ने 13 रन का योगदान दिया। सिरसी चैंपियन की ओर से जमाल अख्तर ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके। 119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसी चैंपियन की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 9 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुहैल खान ने 26 गे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.