सिरसिया बनेगा मॉडल सोलर विलेज, सौर ऊर्जा से रोशन होगा पूरा गांव
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की तरफ से सदर ब्लॉक क्षेत्र के सिरसिया गांव का चयन 'मॉडल सोलर विलेज' के रूप में किया गया है। इस परियोजना के माध्यम से गांव को पूरी तरह सौर ऊर्जा आधारित बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग का आदर्श मॉडल विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) ने चयनित गांव की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना की तकनीकी रूपरेखा तैयार करने के लिए बेंगलुरु स्थित संस्था सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी (सीएसटीईपी) का सहयोग लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सिरसिया बनेगा मॉडल सोलर विलेज, सौर ऊर्जा से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.