सिरसा में अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न
गंगापार, मार्च 20 -- सिरसा कस्बे के टाल चौराहे के पास स्थित मस्जिद में अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। इस दौरान शान्ति सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह की अगुवाई में चौकी प्रभारी सिरसा अनिल कुमार पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। नमाज के पहले पुलिस द्वारा सिरसा कस्बे में भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस ने गश्त कर वाहनों की चेंकिग की साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की। अलविदा की नमाज से एक दिन पूर्व पुलिस चौकी सिरसा में पुलिस उच्चाधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.