गंगापार, मार्च 13 -- माहे रमजान की आखिरी जुमे पर भारी संख्या में मुस्लिम भाई मस्जिदों में पहुंच नमाज अदा कर देश में अमन चैन के लिए खुदा से दुआ मांगी। इस अवसर पर मेजारोड, लूतर, जरार, लोटाढ़ के अलावा सिरसा सहित विभिन्न मस्जिदों में भारी संख्या में भीड़ पहुंची थी। जुमें की नमाज अदा करने में मुस्लिम भाईयों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे देखते हुए सिरसा बाजार में खुद कोतवाल दीन दयाल सिंह, चौकी प्रभारी अनिल पांडेय व मेजा थाने की पुलिस फोर्स के साथ नमाज के समय मस्जिद के पास खड़े रहे। इस दौरान नगर पंचायत सिरसा की ओर से साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...