वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। आराजी लाइन स्थित सिरसा प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बीईओ शशिकांत श्रीवास्तव ने सरकारी स्कूलों के लिए शासन की योजनाएं बताईं। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, श्वेता सिंह, नेहा द्विवेदी और सुनीता सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा में उत्तीर्ण अंश पटेल, नव्या उपाध्याय और आराध्या वर्मा को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...