सिरसा नदी पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलेगा अभियान, होगी पैमाइश
इटावा औरैया, मई 22 -- जसवंतनगर। शासन की महत्वाकांक्षी एक जनपद-एक नदी योजना के तहत ब्लॉक सभागार में एसडीएम कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चर्चा बैठक में सिरसा नदी की पैमाइश कर अवैध कब्जों को हटाने, नदी क्षेत्र का सीमांकन करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने कहा कि कई स्थानों पर नदियों पर हुए अतिक्रमण से उनका प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हुआ है। नदियां संकरी होने के कारण बरसात के समय जल निकासी बाधित होती है, जिससे जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार नदियों की पैमाइश कराई जाएगी और जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने संबंधित ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.