सिरसा नदी का बड़ा भूभाग अतिक्रमण से ग्रस्त, बन गए दुकान और मकान
इटावा औरैया, जून 1 -- जसवंतनगर। जिले में एक जनपद एक नदी योजना के तहत सिरसा नदी का कायाकल्प किया जाना है लेकिन नगर से होकर गुजरने वाली इस नदी में इतना ज्यादा अतिक्रमण तथा अवैध कब्जे कर लिए गए हैं कि उनके हटाये बिना नदी की सफाई का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। पिछले कुछ वर्षों से नदी क्षेत्र अतिक्रमण का शिकार हो गया और उस पर अवैध कब्जे कराए जा रहे हैं जब कि प्रशासन की ओर से उन पर रोक लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सूत्र बताते है कि नदी के तटीय इलाकों में कुछ क्षेत्र की जमीन बेच दी गई है तथा उस जमीन पर नगर पालिका परिषद द्वारा नक्शा पास भी कर दिया गया है और उन पर अब दुकाने एवं भवन भी बन गए हैं। लगभग तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने नदी पुल के पश्चिमी ओर काफी अतिक्रमण हटवाया था लेकिन उनके जाने के बाद किसी एसडीएम ने इस ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.