बरेली, फरवरी 17 -- मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सिरसा जागीर के जंगल में काफी दिनों से ग्रामीणों को वन्यजीव दिख रहा है। ग्रामीण वन्य जीव के तेंदुआ होने का अंदेशा जता रहे हैं। वन्यजीव की दहशत में ग्रामीण रात में फसलों की रखवाली करने समूह में जा रहे हैं। दो दिन पहले गेहूं के खेत से निकलकर भागे वन्य जीव का ग्रामीणों ने वीडियो बनाया था जो वायरल हो रहा है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने गांव जाकर कांबिंग की। फतेहगंज पश्चिमी के गांव सिरसा जागीर में रात में फसलों की रखवाली करने वाले ग्रामीण कई दिनों से जंगल में वन्यजीव दिखने का दावा कर रहे हैं। शनिवार रात गांव के विनय सिंह, दीपक कश्यप, जयवीर एवं रवि आदि ने गेहूं के खेत में वन्यजीव को देखा। टार्च की रोशनी करने पर वन्यजीव गेहूं के खेत से निकलकर भागा। ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी में भागते दिखे व...