दुमका, मार्च 26 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत लगला पंचायत के सिरसा गांव में विकास भारती एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाड़ी प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लाभुकों को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास भारती रांची से ईशा तिवारी, दुमका से दीपक कुमार सिंह, दर्शन हेंब्रम, दिनेश कुमार, मनीषा जी सहित विभिन्न गांवों के लाभुक उपस्थित रहे। इस दौरान विकास भारती दुमका के प्रतिनिधि दर्शन हेंब्रम ने संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में 300 एकड़ में बागवानी एवं फलदार पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमिहीन किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.