सिरसा गंगा घाट पर कटान, श्रद्धालुओं को दिक्कत
गंगापार, अगस्त 23 -- लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा व टोंस पूरी तरह उफान पर हैं। कई स्थानों पर गंगा का पानी खेतों के आसपास तक पहुंचने लगा है, जिससे कछार में बोई गई सब्जी की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। उधर गंगा के तेज बहाव से कछार में रही कई एकड़ जमीन कट कर गंगा में समा चुकी है। संबंधित विभाग कोई उपाय नहीं कर सका। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा व टोसनदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी किनारे बसे गांवों में ग्रामीणों को बाढ़ का डर सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो खेतों में पानी भरने के साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में भी पानी पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर ऊपर बाढ़ की आशंका को देखते हुए किसानों की मुश्किलें भी बढ़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.