सिरसा-खेरली मार्ग की चौड़ाई बढ़ेगी
नोएडा, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहर के सिरसा गोलचक्कर से खेरली नहर तिराहे तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर तीन लेन करने का काम तेज कर दिया गया है। इस काम को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे दनकौर-सिकंद्राबाद मार्ग पर पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही, जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी। वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डिवाइडर बनाए जाने की योजना है, ताकि लोग गलत दिशा में वाहन न चला सकें। सिरसा से खेरली नहर के पास दनकौर-सिकंद्राबाद मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क पर सुबह से लेकर रात तक वाहनों की आवाजाही लरहती है। दनकौर क्षेत्र के गांवों को जाने के लिए महत्वपूर्ण सड़क होने की वजह से काम की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.