गंगापार, मई 31 -- रविवार को अवकाश के बावजूद क्षेत्र के लाला लक्ष्मीनारायण डिग्री कॉलेज सिरसा व राम प्रताप इंटर कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा का कुशल संचालन हुआ। केन्द्र व्यवस्थापक महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि उनके महाविद्यालय में बुन्देलखंड विश्वविद्यालय से कुल चार सौ परीक्षार्थी भेजे गए थे, जिसमें 357 परीक्षार्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा दी, जबकि 43 ने परीक्षा छोड़ दी। केन्द्र पर नकल विहीन परीक्षा संचालन के लिए दो दिन पूर्व ही विश्वविद्यालय की ओर से सीसी टीवी कैमरे लगा दिए गए थे, जो सीधे विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए रायबरेली जिले से दो पर्यवेक्षक केन्द्र पर पहुंचे थे, जबकि एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व एक सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा म...