नई दिल्ली, जुलाई 5 -- हरियाणा के सिरसा जिले का प्रसिद्ध किन्नू अब देशभर में अपनी अनोखी पहचान बना चुका है। सिरसा किन्नू को GI टैग मिल गया है। यह हरियाणा का पहला फल है जिसे यह प्रतिष्ठित टैग प्राप्त हुआ है। सिरसा किन्नू को अपना आधिकारिक लोगो भी मिल गया है। इस गोलाकार लोगो में 'सिरसा किन्नू' शब्द के अंदर एक हरे पत्ते के साथ रसीला नारंगी किन्नू दर्शाया गया है। चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री ने सिरसा जिले में उगाए जाने वाले किन्नू के विशिष्ट गुणों और प्रतिष्ठा को मान्यता देते हुए यह टैग प्रदान किया है।खारिसुरन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को प्रमाण पत्र सिरसा जिले की खारिसुरन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को जीआई टैग का पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, जीआई टैग के लिए आवेदन 16 जून 2023 को दाखिल किया गया था, जिसके बाद 28 मार्च...