उरई, मई 4 -- उरई, संवाददाता। सिरसाकलार क्षेत्र में सोमवार सुबह से आई तेज आंधी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह आठ बजे से ही पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो जाने के कारण ग्रामीणों को भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को चिलचिलाती गर्मी के बीच सिरसा कलार में बिजली न होने से सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की खड़ी हो गई है। वहीं मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क भी कटने लगा है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे में बिजली की अनुपलब्धता उत्सव वाले घरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, उपभोक्ता परेशान सिरसा निवासी इंद्रपाल सिंह कुशवाहा ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि आगामी 7 मई को उनके घर में बेटी की शादी है और आज 4 मई को व्यवहारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.