सिरसाय में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का शिलान्यास
गिरडीह, जून 2 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत सिरसाय पंचायत में 15वें वित्त आयोग अनुदान मद से निर्मित हो रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास सोमवार को जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुबोध कुमार राय ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी, जिससे इलाज के लिए धनवार और गिरिडीह जाने की मजबूरी काफी हद तक कम होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए इस प्रकार के केंद्रों का निर्माण आवश्यक है। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सरकार एवं संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में गंभीर पहल करनी चाहिए, ताकि भवन निर्माण के साथ-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.